मेने भी कई सपनो को देखा हे ,अनजाने रास्ते में अपनों को देखा हे ,
एक सपना नयी राह चुने का ,एक सपना आसमान को शुने का,
एक सपना समुन्दर किनारे का,एक सपना लहरों पे अपना घर बनाने का ,
एक सपना हर मुश्किल को आसान बनाने का,एक सपना अपनी मजिल को पाने का,
एक सपना बारिश की बूंदों को अपनी हथेलियों में समाने का,एक सपना उन बूंदों से मोती बनाने का,
एक सपना खुशियों को पाने का,एक सपना सबके आसू चुराने का ,
एक सपना फूलो पे चलने का ,एक सपना उन फूलो से अपना महल बनाने का,
एक सपना सितारों को शुने का ,एक सपना उन सितारों से खेलने का ,
एक सपना परियो के शहर जाने का ,एक सपना पारी बनके सबके दर्द दूर करने का,
एक सपना फिर बचपन में खो जाने का ,एक सपना नन्ही सी दुनिया सजाने का ,
एक सपना सबका प्यार पाने का ,एक सपना प्यार निभाने का ,
एक सपना अपनी बाहों में हर ख़ुशी समेत लेनेका ,एक सपना खुली आज़ादी से उद्दान भरने का,
एक सपना सारे सपने पुरे होते देखने का,एक सपना नए सपने संजोने का ,
हां मेने भी इन सपनो को देखा हे ,अनजाने रास्ते में कई अपनों को देखा हे ........

No comments:
Post a Comment